देश में आज समय की मांग
भारत देश में आज समय की मांग सच में आज भारत ऐसे दौर से गुजर रहा है जब लोगों ने अपने आप को संविधान से ऊपर रख लिया है और यही कारण है कि आज भारत दुनिया का एक ऐसा देश बन चुका है जहां असमानता चरम सीमा पर है आखिर भारत देश ऐसी स्थिति में कैसे पहुंच गया कारण सभी को मालूम है लेकिन सुधार कोई नहीं करना चाहता सुधार में क्या करना है यह भी सभी को मालूम है। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय कहा था क्या इतिहास अपने आप को दोहराएगा यह विचार मुझे चिंता से भर देता है इस तथ्य के एहसास से यह चिंता और गहरी हो जाती है कि जाति और धर्म के ऊपर हमारे शत्रुओं के अलावा हमारे देश में अलग-अलग विरोधी धाराओं वाले राजनीतिक दल भी होंगे क्या भारत देश के लोग भारत देश को अपने पंथो से ऊपर रखेंगे क्या वह अपने पंथो को देश से ऊपर रखेंगे मैं नहीं जानता किंतु इतना तो निश्चित है कि हमारी आजादी दूसरी बार खतरे में पड़ जाएगी और शायद हमेशा के लिए खो जाएगी और वास्तव में आज हम ऐसे दौर पर पहुंच चुके हैं जब लोगों ने संविधान को मजाक बनाकर रख दिया है कोई भी व्यक्ति या स...

Comments